Priyanka Gandhai

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में आम सभा को संबोधित करने पहुंची कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी। सभा में आने से पहले प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए कहा है, कि छत्तीसगढ़ के भाइयों-बहनों को कांग्रेस की गारंटी पर भरोसा है। हमने करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ को विकास का मॉडल बनाया है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने ट्वीट में चुनावी वादे गिनाते हुए 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदी, धान पर MSP 3200 रू, किसानों का कर्ज माफ, KG से PG तक शिक्षा मुफ्त, तेंदूपत्ता प्रति बोरा दाम 6000 रूपए, तेंदूपत्ता पर 4000 रुपए सालाना बोनस, भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रूपए, 200 यूनिट फ्री बिजली, प्रति सिलेंडर रीफिल पर 500 रू की सब्सिडी, 17.50 लाख गरीब परिवार को आवास, लघु वन उपज पर MSP 10 रु अतिरिक्त, 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज, जाति जनगणना होगी। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार, कांग्रेस की भरोसे की सरकार..।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।