दुर्ग : छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा सीट पर कब्जा करने के लिए पिछली बार की तरह ही इस बार भी मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है. हालांकि मतदाताओं का मूड किस पार्टी के पक्ष में जाएगा, यह बताना कठिन है. देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव परिणाम क्या रहता है.

साजा विधानसभा सीट के लिए साल 2018 में हुए चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से जहां रवींद्र चौबे मैदान में उतरे थे. वहीं भाजपा ने उनके खिलाफ लाभचंद बाफना को टिकट दिया था.

रोचक चुनावी संघर्ष में भाजपा के लाभचंद बाफना को नुकसान झेलना पड़ा और कांग्रेस के मुकाबले वे 31 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव हार गए. कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्र चौबे ने 95 हजार से अधिक वोट लाकर शानदार जीत दर्ज की.

See also  सीएम के निर्देश पर मरवाही की ज्योति कैवर्त्य का उपचार शुरू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।