Sushil Anand Shukla

रायपुर। जशपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के पीछे सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह भाजपा का षड्यंत्र है। वहीं कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हर्रा डांड गाँव में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम वृंदा राम बताया जा रहा है। मृतक बुधवार की शाम करीब 8 बजे अपने घर से बाहर निकला और सुबह-सुबह घर से कुछ दूरी पर सडक़ पर खून से लथपथ उसकी लाश मिली।

बता दें कि कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई है, और घटना की जांच कर रही है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जाँच की जा रही है। घर के लोगों और गाँव के लोगों से बयान लिया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  आभासी सम्मेलन: पीएम मोदी बोले-संबंधो को मजबूत करने का अच्छा समय

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।