धमतरी। जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन के लिए तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर पूरी हो गई है। जिले में कुल 753 मतदान केन्द्रों में 5 संवेदनशील मतदान केन्द्र है। वहीं मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान के लिए तीन हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि इस बार निष्पक्ष मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी ने वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है।

वहीं जीपीएस कंट्रोल रूप से सभी वाहनों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित सिहावा विधानसभा में इस बार सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतेजाम किया गया है। जिले के नक्सल प्रभावित सिहावा विधानसभा सहित तीनों विधानसभा के मतदान केन्द्रो में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी आरपीएफ,सीआईएसएफ,बीएसएफ और पुलिस जवानों को मिलाकर करीब 6 हजार जवान तैनात रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ये है Antiviral Mask: पहनते ही खत्म हो जाएगा कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों ने ढूंढ़ी खास तकनीक

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।