percent voting

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान जारी है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही पोलिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे हुए हैं। इस कड़ी में बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भी मतदान किया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस दूसरे चरण के चुनावी रण में कुल 958 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज EVM में दर्ज हो जाएगा। प्रदेश के कुल 1 करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता तय करेंगे कि अगली सरकार किसकी होगी। जनता अपना फैसला उनके हक में दे इसके लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जमकर पसीना बहाया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  भाजपा कसडोल से इन दावेदारों को नहीं देगी टिकट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।