political party

लोरमी। छत्तीसगढ़ विधानसभा दूसरे चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को कुछ मतदान केंद्रों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में विवाद की खबर आ रही है। ऐसी ही घटना लोरमी नगर पंचायत के बूथ क्रमांक 92 और 93 में देखने को मिली, जहां राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हुआ और रिटर्निंग ऑफिसर के हस्तक्षेप से खत्म हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र के 92, 93 के बाहर 100 मीटर के अंदर ईवीएम का डमी मशीन लेकर प्रचार कर रहे थे। जिसका जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रत्याशी ने विरोध किया। वहीं रिटर्निंग ऑफिसर पार्वती पटेल मौके पर पहुंची, और सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए गए टेंट को हटाकर कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई।

बता दें कि इस मामले में लोरमी रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा ईवीएम की डमी मशीन से प्रचार करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। जिसे समझाइश देकर शांत कराया गया है। इसके साथ ही मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर लगाए गए टेंट को हटाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।