CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 में से 70 सीटों पर आज दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। इस बीच नक्सलियों की वारदात भी जारी है। बता दें कि नक्सलियों ने कांकेर जिले के अचिनपुर मेहड़ा गांव में लगे मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मतदान शुरू होने के कुछ घंटों पहले देर रात की है। इस घटना में जनरेटर जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि यह टॉवर जियो कंपनी का है। कंपनी द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पह पहुंची और मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह मामला छोटेबेठिया थाने का है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू पर

See also  CG News : सीएम की घोषणा पर प्रदेश के विद्यार्थियों को बस सेवा देने की प्रक्रिया शुरू, देखें लेटर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।