Kedar Gupta

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के मतदान सफलतापूर्वक हो गया है। वहीं अब लोगों को 3 दिसंबर के दिन होने वाले मतगणना का बेसब्री से इंतजार है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने जोर-शोर से मेहनत की है। इसी बीच टीएस बाबा का यह मेरा आखिरी चुनाव है… समर्थक चाहते हैं, कि मैं मुख्यमंत्री बनूं वाले बयान पर बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता का बयान सामने आया है।

बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि बाबा के दु:खी होने का समय जनता ने तय कर दिया है। मतदाता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंक रहे हैं। अब बाबा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बाबा कांग्रेस के अच्छे नेता रहे हैं। हम चाहेंगे कि वे हमारे साथ नेता प्रतिपक्ष बनकर रहें। वहीं केदार गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार बन रही है। अच्छा विपक्ष होगा तो काम करने मे आनंद आता हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता हैं, कांग्रेस की समीक्षा ही छ.ग का एक्जिट पोल हैं। ये आपस में लड़ रहे हैं, इनका सर्वनाश तय है। बीजेपी विपक्ष में हैं, लेकिन आजतक कोई गंभीर शिकायत नहीं आई। कुछ शिकायत आई तो आपस में बैठ के सुलझा लेंगे। कांग्रेस में अभी चुनाव परिणाम नहीं आए हैं और सिर फुटव्वल की स्थिति है।

उन्होंने के कहा कि महिला वोटर्स के बढ़ने पर कांग्रेस के बयान पर हमारी योजनाओं से महिलाएं लाभान्वित हुई इसलिए वोट का प्रतिशत बढ़ा। केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में महिलाएं प्रताड़ित होती रही। युवाओं को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाओ के साथ लगातार दुष्कर्म की घटनाएं घटी। शराबबंदी का वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी ने महिलाओं के सम्मान की बात कही, 12 हजार रुपये आर्थिक सहयोग की बात कही इसलिए महिलाओं ने बीजेपी को वोट दिया। इसलिए बीजेपी की सरकार बनेगी ये तय हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।