भिलाई नगर सीट जीतने का डॉ. रमन सिंह ने किया दावा

रायपुर। भिलाई नगर के छावनी क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आमसभा को संबोधित किया। जहां डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव पर भी जमकर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महादेव एप में जुआ और सट्टा में दोनों खुल्लम-खुल्ला भागीदारी हैं। दोनों ही गुरु और चेला हैं और दोनों मुख्यमंत्री और विधायक खुद को बचाने में लगे हैं। वहीं रमन सिंह ने कहा कि पाटन की स्थिति बहुत शानदार है। पाटन का रिजल्ट चमत्कारी आने वाला है। उन्होंने दावा कि पाटन की सीट पर भाजपा जीत रही है।

दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रचार-प्रसार में जुटी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सोमवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने भिलाई नगर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे के पक्ष में समर्थन मांगा।

See also  Mission 2023 BJP CEC Meeting: दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु, पीएम मोदी भी मौजूद, आज जारी हो सकती छत्तीसगढ़ की बाकी 4 सीटों की लिस्ट, अंबिकापुर पर सबकी नजर

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू