KK Dhruv

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के मरवाही कांग्रेस में जमकर फुट दिखा। गुलाबी ठंड में सियासी पारा गरमा चुका है। के.के. ध्रुव कांग्रेस के वर्तमान विधायक को टिकट मिलने से स्थानीय आदिवासी नेता नाराज चल रहे हैं। लगभग 2 दर्जन से ज्यादा आदिवासी नेता मोर्चाबंदी होकर सीटिंग विधायक का जमकर विरोध कर रहे हैं। वहीं उन्हें हटाने की मांग की जा रही है। साथ ही जिलाध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने मरवाही प्रत्याशी बदलने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है

बता दें कि आदिवासी नेताओं ने के.के. ध्रुव पर बाहरी होने का आरोप लगाया है। इसके पहले भी इस संबंध में सभी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से भी शिकायत कर चुके हैं। अब मांग पूरी नहीं होने पर आदिवासी समाज से निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की घोषणा आदिवासी नेता कर चुके हैं। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि 2018 के विधानसभा चुनाव में मरवाही कांग्रेस से अजीत जोगी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके गुलाब राज आदिवासी समाज से प्रत्याशी हो सकते हैं।

See also  रेणुका सिंह के बिगड़े बोल कहा- सोनिया गांधी को धक्के मार कर भेजें…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।