टीआरपी डेस्क। बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है. TMC के मनोज तिवारी ने जीत दर्ज की है. वह शिबपुर सीट से चुनाव लड़े थे. चुनाव आयोग की साइट के मुताबिक, उनको 23822 वोट मिले. उन्होंने बीजेपी के रथिन चक्रवर्ती को हराया. रथिन को 17412 वोट मिले।

CM केजरीवाल ने ममता बनर्जी को बधाई दी

चुनावी रुझानों में टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘ममता बनर्जी को इस जीत के लिए बधाई. क्या लड़ाई लड़ी. बंगाल के लोगों को बधाई.’

ममता बनर्जी इस वक्त नंदीग्राम सीट से फिलहाल 3372 वोटों से आगे हैं. वहां बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी दूसरे नंबर पर हैं।

See also  सचिन पायलट की CM मोहन के गढ़ में हुंकार, कहा-पहले चरण के बाद भाजपा बैक फुट पर