रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बदलते ही प्रदेश में बहुत कुछ बदलने लगा है वही कुछ नई योजनाएं भी शुरू हुई है। इसी कड़ी में सरकार बदलने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाली भाजपा की फ्लेगशिप महतारी वंदन योजना का जिक्र अब प्रदेश की हर विवाहित महिलाओं के जुबान पर हैं। सरकार उनके बैंक खातों में अब 7 मार्च से हर महीने 1000 रुपए यानी सालाना 12 हजार रुपये जो डालने जा रही हैं।

एक दिन पहले ट्रांसफर

पूर्व में सरकार ने कहा था कि इस योजना की शुरुआत 8 मार्च यानी महिला दिवस के दिन किया जाएगा। यानी इस दिन ही महिलाओं को डीबीटी के जरिये पैसे भेजे जायेंगे लेकिन अब इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया हैं। महतारी वंदन योजना का पैसा अब प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं के खाते में एक दिन पहले यानी 7 मार्च गुरूवार को ही ट्रांसफर हो जाएगा। महिलाओं को अब इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार हैं।

See also  Mahtari Vandan Sammelan : प्रचार सामग्री वितरण करने उमड़ी महिलाएं, बोली…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर