वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी ईडी के चारों आरोपियों की पेशी

विशेष संवादाता, रायपुर

प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर यूनिट ने मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में अवैध लेवी के प्रकरण में विशेष न्यायलय के न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में चालान पेश किया है। विगत पेशी के दौरान ही ऐसे संकेत मिले थे कि ईडी 10 दिसंबर को चालान पेश कर सकती है।

हालांकि ईडी ने एक दिन पहले ही चालान पेश कर दिया है। फिलहाल सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल के खिलाफ चालान पेश किया है।

शनिवार को सभी आरोपियों की पेशी है। सीएम सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया की रिमांड अवधि भी खत्म होगी और उन्हें भी पेश किया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।