ED News Breaking- आबकारी के 'पति' त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की रिमांड 3 दिन और बढ़ी
ED News Breaking- आबकारी के 'पति' त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की रिमांड 3 दिन और बढ़ी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। ईडी मैं आज आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुण पति त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन की ED रिमांड बढ़ा दी गई है। आज मंगलवार 23 मई को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत के न्यायालय रायपुर में रिमांड समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को पेश किया गया था।

वहां लंबी बहस के बाद विद्वान न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने उपरोक्त दोनों लोगों की 3 दिन के लिए रिमांड बढ़ने का फैसला सुनाया। बता दें क़ि ED को अभी और भी इनपुट इनसे उगलवाना है जिसमे शराब से की गई काली कमाई के कई राज हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।