Nandkumar Sai Said A Big Thing To PM Modi - पीएम मोदी को पत्र में लिखा लोभी, दी लोभ संवरण की सलाह
Nandkumar Sai Said A Big Thing To PM Modi - पीएम मोदी को पत्र में लिखा लोभी, दी लोभ संवरण की सलाह

विशेष संवादाता

रायपुर। बीजेपी से कांग्रेस का दामन थमने वाले वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय की नज़र में प्रधानमंत्री लोभी प्रवृति के हैं। संभवतयः इसलिए भी आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उन्हें स्वयं के लोभ का संवरण करने की सलाह दी है। दरअसल मामला नए संसद भवन का उद्घाटन से शुरू हुआ है।

लोकसभा अध्यक्ष चाहते हैं कि रिकार्ड टाइम में बनकर तैयार देश के नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करें। इसलिए राष्ट्रपति की बजाय प्रधानमंत्री मोदी को उद्घाटन के लिए चुनने पर छत्तीसगढ़ की सियासत में इतना उबाल आ गया है कि कांग्रेसी नेता नंदकुमार ने सरल भाषा में कहें तो पीएम को लालची कह दिया। साय ने मोदी को इस कार्यक्रम के लोभ का संवरण करने की नसीहत भी दिया है।

जानकारी के मुताबिक 28 मई को सावरकर जयंती के उपलक्ष्य पर PM मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं ,लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। जबकि कांग्रेस ने इस मामले में PM मोदी को घेरना आरम्भ कर दिया है।

See also  Another Businessman In ED Custody - मनी लॉन्ड्रिंग और कोयला घोटाले में ED ने दीपेश टांक को किया गिरफ्तार

बताते चले सोमवार को CM बघेल और स्वास्थय मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की साथ ही साथ नए संसद भवन का उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति महोदया से कराने की मांग की है इससे पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों कराने का आग्रह किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।