जम्मू-कश्मीर। JK DG Jail Hemant Lohia: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे के बीच आतंकियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जम्मू-कश्मीर जेल विभाग के डीजीपी हेमंत कुमार लोहिया सोमवार, 3 अक्टूबर को जम्मू में अपने आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए।

आतंकी संगठन टीआरएफ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। जानकारी के मुताबिक, पहले Hemant Kumar Lohia का गला रेता गया, इसके बाद शव को जलाने की कोशिश की गई। यह सब तब हुआ जब Hemant Kumar Lohia का परिवार बाहर गया था और घर पर वो अकेले थे।

जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह के मुताबिक, यासिर फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। यासिर मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले का रहने वाला है। पुलिस ने यासिर की फोटो जारी कर दी है। तलाशी में छापेमारी जारी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।