टोक्‍यो। North Korea’s Kim Jong-un fires ballistic missile over Japan: उत्तरी कोरिया के बेकाबू तानाशाह किम जोंग उन ने मंगलवार की सुबह उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर मिसाइल दागी है। बिना किसी चेतावनी के उत्तर कोरिया के इस आक्रामक रवैये के बाद जापान में हड़कंप है।

North Korea’s Kim Jong-un fires ballistic missile over Japan: जापान वायु सीमा में मिसाइल के पहुंंचते ही चेतावनी के सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने की चेतावनी दी गई। देश के उत्तरी हिस्से में ट्रेन संचालन को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

North Korea’s Kim Jong-un fires ballistic missile over Japan: बता दें, पिछले 10 दिनों में उत्तर कोरिया का यह पांचवां मिसाइल प्रक्षेपण है। दक्षिण कोरिया और अमरीका ने जापान के साथ पनडुब्बी रोधी अभ्यास किया है, जिसके विरोध में उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल दाग रहा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण की निंदा की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।