NRDA Will Also Open On Saturday - फाइव डे वर्क के बाद भी लेटलतीफ थे अफसर-कर्मी
NRDA Will Also Open On Saturday - फाइव डे वर्क के बाद भी लेटलतीफ थे अफसर-कर्मी

टीआरपी डेस्क

रायपुर। नया रायपुर विकास प्राधिकरण(एनआरडीए)ने शनिवार की छुट्टी केंसिल कर दिया है। प्रमुख अभियंता ने अपने आदेश में कहा है कि अब शनिवार को भी आफिस आना होगा। इसका आदेश की वजह उन्होंने 5 दिन कार्यादेश के बाद भी अफसर-कर्मियों की लेटलतीफी से एनआरडीए के अभियांत्रिकी प्रभाग में फाइलों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है।

शनिवार को अधिकारियों, कर्मचारियों को बुलाया जाता है। मगर दो-चार को छाड़कर कोई आता नहीं। उन्हें शासकीय दायित्वों को निबटाने में कोई रुचि नही है। इसलिए अब, कार्यालयीन कार्यदिवस के अलावा शनिवार को कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया जाता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर रविवार को भी आफिस बुलाया जा सकता है। लिहाजा, बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े।

See also  TRP Exclusive: जनसेवा से नहीं स्मार्ट सिटी वालों को विज्ञापन एजेंसी से है मतलब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।