Photo Exhibition Of Priyanka Gandhi Vadra's Son Rehan- CM भूपेश ने सराहा, छग.आने को कहा
Photo Exhibition Of Priyanka Gandhi Vadra's Son Rehan- CM भूपेश ने सराहा, छग.आने को कहा

टीआरपी डेस्क

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान की फोटो एग्जीबिशन में शिरकत किये। CM भूपेश ने रेहान को बताया कि छत्तीसगढ़ के जशपुर और बस्तर में कुदरती की अपार सुंदरता है। वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफी की भी वहां अपार संभावना है। एक फोटोग्राफर के लिए छत्तीसगढ़ में प्रकृति के अमूल्य तोहफे मौजूद हैं। उन्होंने रेहान को छत्तीसगढ़ आने और रायपुर में एग्जिबिशन लगाने का न्योता दिया। रेहान की ये प्रदर्शनी 23 दिसंबर तक दिल्ली के बीकानेर हाउस में लगाई थी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने दिल्ली में फोटो एग्जीबिशन लगाई थी। इसे देखने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सलाहकार गौरव द्विवेदी और विनोद वर्मा के साथ पहुंचे थे। रेहान फोटोग्राफी का शौक रखते हैं। नेचर, सिटी लाइफ,वाइल्ड लाइफ, स्ट्रीट फोटोग्राफी जैसे अलग-अलग सेंगमेंट्स में रेहान की खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शनी में शो केस किया गया था। इस एग्जीबिशन को नाम दिया गया था अनुमान।

See also  ‘आदिपुरूष’ पर सियासी अटैक : बैन के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल का बयान, कही ये बड़ी बातें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।