PM Modi's Brother's Family Met With An Accident- प्रह्लाद मोदी समेत परिवार के 4 लोग घायल, पोते का पैर टूटा
PM Modi's Brother's Family Met With An Accident- प्रह्लाद मोदी समेत परिवार के 4 लोग घायल, पोते का पैर टूटा

टीआरपी डेस्क

हादसा मैसूर के पास मंगलवार दोपहर दो बजे हुआ। प्रह्लाद अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ बांदीपुर जा रहे थे। हादसा मैसूर के पास मंगलवार दोपहर दो बजे हुआ। प्रह्लाद मोदी अपने परिवार के साथ मर्सिडीज से जा रहे थे, जो डिवाइडर से टकरा गई।

मैसूर के पास प्रह्लाद मोदी की मर्सिडीज रोड डिवाइडर से टकरा गई थी।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार में सवार लोगों को निकाला। एक्सीडेंट में कार का अगला पहिया उसकी बॉडी से अलग हो गया, इसका टायर भी फट गया।

एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने मर्सिडीज कार को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक शुरू कराया। एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही मैसूर की एसपी सीमा लटकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौके का मुआयना किया, इसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल के लिए रवाना हो गईं। हादसे में प्रह्लाद मोदी के पोते का पैर फ्रैक्चर हो गया। वहीं, प्रह्लाद मोदी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए मैसूर के जे एस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  मोदी कैबिनेट बैठक समाप्त, 3 बजे सामने आएंगे बैठक में हुए फैसले

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।