Winter Session From 2 January- शीत सत्र में होगा उपाध्यक्ष का चुनाव
Winter Session From 2 January- शीत सत्र में होगा उपाध्यक्ष का चुनाव

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी को आहूत किया जायेगा। शीत सत्र के दौरान ही विधानसभा उपाध्यक्ष चयन को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। साथ ही सत्र के दौरान किए जाने वाले शासकीय कार्य पर भी चर्चा होगी। सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों की सूचना अब तक नहीं आई है। विभागों से कैबिनेट के प्रस्ताव 29 दिसंबर तक भेजने कहा गया है।

कैबिनेट की बैठक होगी 30 दिसंबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बैठक में आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन के रुख और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।