Priyanka Gave A Lesson To Gossip Leaders of CG. - भरोसे का सम्मलेन में प्रियंका ने CM भूपेश पर बताईं भरोसे की वजह
Priyanka Gave A Lesson To Gossip Leaders of CG. - भरोसे का सम्मलेन में प्रियंका ने CM भूपेश पर बताईं भरोसे की वजह

विशेष संवादाता

रायपुर। बस्तर मुख्यालय जगदलपुर के लाल बाग मैदान में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में यह तो साफ हो गया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर पूरा भरोसा और विश्वास है। आमतौर पर कांग्रेस में प्रियंका गांधी वाड्रा इतनी जल्दी किसी की कोई फोटो इमेजिन नहीं करतीं। लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर अपना भरोसा जताने के साथ ही जनहित के लिए उनके जज़्बे की तारीफ भी कर गई और एक तरह से पार्टी के नकारात्मक, चुगलीबाज नेताओं को चेतावनी भी देकर चलीं गईं।

वाक्या आज गुरुवार को जगदलपुर के लाल बाग मैदान में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम के समय देखने को मिला। जब पहली बार बस्तर पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने CM भूपेश की भूरी भूरी प्रशंसा कीं। प्रियंका ने मंच से ही कहाजब भी यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुझ से मिलते हैं, कभी भी किसी की चुगली, नकारात्मक बात नहीं करते। हमेशा नयी, लोगों की कल्याणकारी योजनाओं की बात करते हैं। मैं बहुत से नेताओं से मिलती हूं, लेकिन लोगों के लिए कुछ करने, बेहतर करने का निश्चय जितना बघेल जी में देखती हूं, उतना किसी में नहीं दिखता।

See also  पूर्व विधायक के परिवार से पीसीसी चीफ ने की मुलाकात, बीते दिनों हृदयघात के बाद इलाज के दौरान हुई थी मौत

प्रियंका की इस टिपण्णी के बाद सियासी जानकारों का मानना है कि यह उन पार्टी नेताओं और नाराज गुट के लोगों को एक तरह की चेतावनी है जो शिकवा-शिकायत में लगे हुए हैं। बता दें प्रदेश में कई ऐसा वाक्या हुआ है जब प्रदेश के चंद मंत्री, विधायक शिकायती अंदाज़ में दिखे। प्रदेश से लेकर दिल्ली दरबार तक चुगली, शिकायतें करते रहे और मिडिया को भी कमोबेश ऐसे बयान दिए जिससे पार्टी के भीतरखाने में पसोपेश का मंज़र बना। खैर, भरोसे के सम्मलेन के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय सम्मलेन का कामयाब आयोजन और प्रदेश की जनहितकारी योजना से CM भूपेश बघेल की कार्यकुशलता ने उनके प्रतिस्पर्धियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।