Proceedings Of The Drug Disposal Committee-पुलिस ने सिलतरा प्लांट की भट्टी में झोंक दिया सारा नशा
Proceedings Of The Drug Disposal Committee-पुलिस ने सिलतरा प्लांट की भट्टी में झोंक दिया सारा नशा

विशेष संवादाता, रायपुर

रायपुर रेंज के थानों में जप्त मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। आज रेंज स्तरीय गठित ‘‘ड्रग डिस्पोजल समिति’’ के द्वारा सिलतरा स्थित प्लांट में जिला रायपुर रेंज तथा रायपुर रेंज के समस्त थानों में जप्त एन.डी.पी.एस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थाे का नष्टीकरण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया। नष्टीकरण के प्रक्रिया के दौरान रायपुर जिले में गांजा/प्रतिबंधित नशीली सिरप एवं टैबलेट को नष्ट किया।

पुलिस के मुताबिक 256 प्रकरणों में जप्त गांजा 2720.776 किलोग्राम, 129 नग टेबलेट एवं 08 शीशी सिरप, बलौदा बाजार जिले में गांजा के 38 प्रकरणों में जप्त गांजा 733.798 किलोग्राम, 4648 नग टेबलेट एवं 160 शीशी सिरप, महासमुंद जिले में गांजा के 47 प्रकरणों में जप्त 1271.120 किलोग्राम, धमतरी जिले में गांजा के 26 प्रकरणों में जप्त 504.187 किलोग्राम, गरियाबंद जिले में गांजा के 34 प्रकरणों में जप्त 875.760 किलोग्राम, तथा जी.आर.पी. रायपुर में गांजा के 03 प्रकरणों में जप्त 18.35 किलोग्राम इस प्रकार कुल 6123.676 किलोग्राम गांजा, 4777 नग टेबलेट एवं 168 शीशी सिरप को विधि सम्मत तरीके से नियामानुसार नष्टीकरण किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उपरोक्त कार्यवाही के दौरान रेंज स्तरीय गठित समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, रायपुर श्री आरिफ एच. शेख, सदस्य श्री प्रशांत अग्रवाल पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, श्री प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक धमतरी, अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्री कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री राजेश देवांगन एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मंजुलता बाज एवं थाना प्रभारी धरसींवा श्री शिवेन्द्र राजपूत उपस्थित रहें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।