Rates Of Food Items Released During India-New Zealand Match- 50 रुपये का 2 समोसा 100 राजमा-चावल, 150 की मिलेगी बिरयानी
Rates Of Food Items Released During India-New Zealand Match- 50 रुपये का 2 समोसा 100 राजमा-चावल, 150 की मिलेगी बिरयानी

विशेष संवादाता, रायपुर

न्यूजीलैंड के बीच रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच के दौरान स्टेउियम में खाने-पीने की चीजें किस दर पर मिलेंगी इसकी सूची CSCS ने जारी कर दी है। जारी सूची के मुतबिक दो समोसा मिलेगा 50 रुपए में। पेटिस का रेट रखा गया 30 रूपए। वहीं 100 रूपये राजमा- चावल और 150 रुपये में बिरयानी भी दर्शक खा सकेंगे। और कौन सी खाने की चीज कितने रुपये में मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने आज ही टिकट दरें भी जारी कर दी हैं। CSCS से मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट्स के लिए टिकट की दरें 300 रुपए रखी गई हैं। स्कूली बच्चो के लिए 1500 टिकट रिजर्व रखी गई है।

मेग्नेटो माल के पास स्थित RDCA दफ्तर में टिकट काउंटर खुलेगा। 500, 1000, 1250, 1500 रुपए की टिकट दर होगी। वहीं सिल्वर क्लास की टिकट दर 5000, गोल्ड 6000, प्लैटिनम 7500, और कार्पोरेट बाक्स की टिकट 10,000 में मिलेगी।

See also  paddy festival - अब तक 1.74 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।