IND vs NZ ODI in Raipur- भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकिट की नेता, मंत्री, अफसरों को तलाश
IND vs NZ ODI in Raipur- भारत-न्यूजीलैंड मैच की टिकिट की नेता, मंत्री, अफसरों को तलाश

विशेष संवादाता, रायपुर

भारत- न्यूजीलैंड के बीच रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच के लिए टिकट दरों का निर्धारण हो गया है। टिकट की कीमतें 3 सौ रुपये से 10 हजार तक होंगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट्स के लिए टिकट की दरें 300 रुपए रखी गई हैं। स्कूली बच्चो के लिए 1500 टिकट रिजर्व रखी गई है। मेग्नेटो माल के पास स्थित RDCA दफ्तर में टिकट काउंटर खुलेगा। 500, 1000, 1250, 1500 रुपए की टिकट दर होगी। वहीं सिल्वर क्लास की टिकट दर 5000, गोल्ड 6000, प्लैटिनम 7500, और कार्पोरेट बाक्स की टिकट 10,000 में मिलेगी।

20 जनवरी को प्रेक्टिस करेंगी दोनो टीमें

ऑनलाइन टिकट 11 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएगा। मैच के दौरान मैदान में सुरक्षा के लिए 500 बाउंसर्स मौजूद रहेंगे। 21 जनवरी को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 19 तारीख को रायपुर पहुंच जाएंगी। 20 जनवरी को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन रखा गया है। मैच देखने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ सीएम भूपेश बघेल को आमंत्रण भेजेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।