Searching place for BJP candidate - बृजमोहन बोले शान से देंगे गिरफ़्तारी
Searching place for BJP candidate - बृजमोहन बोले शान से देंगे गिरफ़्तारी

टीआरपी डेस्क

रांची। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ अगली सुनवाई तक पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। अदालत ने यह आदेश दिया है कि उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई न की जाए। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई।

ब्रह्मानंद नेताम की ओर से हाईकोर्ट के अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और कुमार हर्ष ने पक्ष रखते हुए अदालत में दलील दी कि इस केस में उनके मुवक्किल की कोई संलिप्तता नहीं है और न ही FIR में उनका नाम है, फिर भी पुलिस उन्हें परेशान कर रही है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित किये गये ब्रम्हानंद नेताम पर गंभीर आरोप हैं। दरअसल ब्रम्हानंद जमशेदपुर की 15 साल की बच्ची से दुष्कर्म और देह व्यापार में धकेले जाने के केस के अभियुक्तों में से एक हैं। यह मामला साल 2019 का है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस पहुंची थी।

See also  छत्तीसगढ़ में अब सुबह 5 से रात 9 बजे तक खुलेंगी दुकानें, अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को मिली छूट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।