Lalu Yadav का किडनी ट्रांसप्‍लांट सफल, 1 घंटे तक चली सर्जरी के बाद आया होश, परिवार के साथ बातचीत शुरू की

टीआरपी डेस्क। सिंगापुर के अस्पताल में सोमवार को लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सफल रहा। 1 घंटे तक ये ऑपरेशन चला। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की है। लालू से पहले रोहिणी का ऑपरेशन किया गया। फिलहाल दोनों ICU में हैं।

लालू के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा की पापा होश में हैं। बातें कर रहे हैं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। मीसा भारती ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि पापा ठीक हैं।

ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने लालू के साथ फोटो ट्वीट की। लिखा- रेडी टु रॉक एंड रोल। मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है।

https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/1599560022467301376?s=20&t=ZwS9_u7WpMWx7ZwMN8KaQg

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने छोटी बहन रोहिणी आचार्य की सफलतापूर्वक सर्जरी की जानकारी दी है। मीसा भारती ने ट्वीट कर बताया कि छोटी बहन रोहिणी का डोनर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है। वह पूरी तरह से स्वस्थ है और अभी ICU में हैं। अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है।

See also  Parliament Budget Session 2025: 31 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

बता दें कि रविवार को ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती किया गया। रोहिणी ने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। लालू यादव को अस्पताल में पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था। रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। वहीं, लालू प्रसाद की दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद ये लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।