पटौदी खानदान में फिर गूंजी किलकारी, करीना कपूर ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को दिया जन्म
Image Source- Google

मनोरंजन डेस्क। पटौदी खानदान में फिर किलकारियां गूंजी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान एक बार फिर बेटे के पैरेंट्स बन गए हैं। करीना ने रविवार रात मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। उन्हें रविवार को ही यहां भर्ती कराया गया था। करीना ने 2016 में बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था।

करीना ने डिलीवरी से पहले भी काम करना बंद नहीं किया था। शनिवार को उन्हें अपनी टीम और मेकअप आर्टिस्ट मिक्की कॉन्ट्रैक्टर के साथ शूट के लिए रवाना होते देखा गया था।

सारा के जन्मदिन पर अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी

बता दें कि सैफ और करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में शादी की थी। 20 दिसंबर 2016 को उनके बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ। 12 अगस्त 2020 को सारा अली खान (सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी) के 25वें जन्मदिन पर सैफ-करीना ने ऐलान किया था कि वे दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।