इसबार BSP और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सपना दिखा दो युवाओं से 26 लाख रुपए लेकर हुए फरार
Image Source- Google

टीआरपी डेस्क। भिलाई इस्पात संयंत्र और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इसबार दो बेरोजगार युवक हुए ठगी का शिकार। आरोपी नोहर सोनवानी और चंद्रशेखर सेन ने सुरेश लहरे और हरीश रात्रे से नौकरी लगाने के एवज में 26 लाख रुपए लिया था। रकम लेने के बाद आरोपी फरार हो गए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शदाणी दरबार के पास रहने वाले हरीश रात्रे नाम के युवक की संतोषी नगर निवासी नोहर सोनवानी से मुलाकात हुई थी। भिलाई इस्पात संयंत्र में नौकरी लगा दूंगा बोलने पर 16 नवंबर 2019 को घड़ी चौक के पास हरीश ने नोहर को 3 लाख रुपये नगद दिया था। साथ ही हरीश के दोस्त संजय लहरे ने भी नौकरी के नाम पर राजभवन के पास 3 लाख 20 हजार रुपये नोहर सोनवानी को दिया है। इसके कुछ दिन बाद आरोपी नोहर सोनवानी ने सिविल लाइन स्थित कॉफ़ी हाउस में छुरा गरियाबंद निवासी चंद्रशेखर उर्फ चंदन सेन से प्रार्थी और उसके दोस्त की मुलाकात करवाई।

See also  रोजगार का सुनहरा अवसर : 129 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, राजधानी में 13 जून को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

चंद्रशेखर सेन ने भी स्वास्थ्य विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पोस्ट में नौकरी लगा दूंगा बोला। जिसके बाद प्रार्थी हरीश रात्रे और उसके परिचितों ने पैसे दिए। इस तरह भिलाई इस्पात संयंत्र और स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर नोहर सोनवानी और चंद्रशेखर सेन ने करीब 5 से 6 लोगों से 26 लाख 80 हजार रुपये लिए।

बताया जा रहा है कि छुरा गरियाबंद निवासी आरोपी चंद्रशेखर सेन आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी चंद्रशेखर का पीएमटी पेपर लिंक कांड में भी सांठगांठ रहा है। फिलहाल सिविल लाइन पुलिस केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।