Kangana Ranaut

नई दिल्ली। देशभर में आज यानि 24 अक्टूबर 2023, धूम-धाम से दशहरा मनाया जायेगा। इस बीच कंगना रनोट 50 साल पुराने परंपरा को तोड़ते हुए नया इतिहास रचने जा रही है। बता दें कि दिल्ली के लाल किले में हर साल लव कुश रामलीला में रावण दहन देखने सेकड़ों लोग शामिल होते हैं। इस साल ये जश्न और भी खास होगा, क्योंकि इस साल कंगना रनोट के हाथों रावण दहन होगा। ऐसा पिछले 50 सालों के इतिहास में पहली बार है, जब किसी महिला को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं इस ऐतिहासिक पल की जानकारी खुद कंगना रनोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। उन्होंने ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, लाल किले में सालाना होने वाले इवेंट के 50 सालों के इतिहास में ये पहली बार है जब कोई महिला रावण का दहन करेगी। जय श्री राम।

मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को रावण दहन के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत दिल्ली स्थित लाल किला पहुंचने वाली हैं। लाल किला की फेमस ‘लव कुश रामलीला’ में कंगना रावण दहन करने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कंगना रनौत ऐसा करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं, जो दिल्ली की रामलीला में पुतला जलाने के लिए पहुचेंगी। यह मौका इस बार बेहद ही खास है, क्योंकि एक महिला के हाथ से तीर चलने का इतिहास हो होने वाला है। वहीं लाल किले में पहुंचने की जानकारी ‘लव कुश रामलीला’ समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने खुद दी है।

See also  डायरेक्टर अयान मुखर्जी अनाउंस की ब्रह्मास्त्र के सीक्वल रिलीज डेट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।