रायपुर। विधायकों और युवा नेताओं के टिकट कटने से छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों उबाल आया हुआ है। टिकट कटने से परेशान विधायक हों या फिर बड़े नेता हर दिन कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर किसी दूसरे दल का हाथ थाम रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य और कांग्रेस नेत्री अंबालिका साहू ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गयी हैं।

अंबालिका साहू कांग्रेस से बिल्हा विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रही थी। वे छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य भी हैं, लेकिन जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा में टिकट नहीं दिया तो शनिवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

अब अंबालिका साहू इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। अंबालिका साहू के कांग्रेस छोड़ते ही राजनितिक गलियारे में हड़कंप मंच गया है। बता दें कि अंबालिका साहू की सदस्यता के लिए बड़ा आयोजन किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।