मुंबई में पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किए गए मोदी
मुंबई में पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किए गए मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi conferred with Lata Deenanath Mangeshkar Award) को रविवार को मुंबई में प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीएम ने कहा कि संगीत से आप में वीर रस भरता है।

पीएम ने कहा, संगीत मातृत्व और ममता की अनुभूति करवा सकता है। संगीत आपको राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यबोध के शिखर पर पहुंचा सकता है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमने संगीत की इस सामर्थ्य को, इस शक्ति को लता दीदी के रूप में साक्षात देखा है।

उन्होंने कहा कि लता दीदी मेरी बड़ी बहन थीं। पीढ़ियों को प्रेम और भावना का उपहार देने वाली लता दीदी की तरफ से हमेशा एक बड़ी बहन जैसा अपार प्रेम मुझे मिला है। इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है। कई दशक बाद ये पहला राखी का त्योहार आएगा, जब दीदी नहीं होंगी।

उन्होंने कहा कि पुरस्कार जब लता दीदी जैसी बड़ी बहन के नाम से हो, तो मेरे लिए उनके अपनत्व और प्यार का ही एक प्रतीक है। मैं इस पुरस्कार को सभी देशवासियों के लिए समर्पित करता हूं। जिस तरह लता दीदी जन-जन की थीं। उसी तरह से उनके नाम से मुझे दिया गया ये पुरस्कार जन-जन का है।

See also  UP SIR : उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ मतदाताओं के कटे नाम…

75 वर्षों की देश की यात्रा उनके सुरों से जुड़ी रही: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लता दीदी ने संगीत में वो स्थान हालिस किया कि लोग उन्हें मां सरस्वती का प्रतिरूप मानते थे। उनकी आवाज ने करीब 80 वर्षों तक संगीत जगत में अपनी छाप छोड़ी थी।

पीएम ने कहा, लता दीदी ने आजादी से पहले से भारत को आवाज दी। इन 75 वर्षों की देश की यात्रा उनके सुरों से जुड़ी रही। इस पुरस्कार से लता दीदी के पिता दीनानाथ मंगेशकर का नाम भी जुड़ा है। मंगेशकर परिवार का संगीत के लिए जो योगदान रहा है, उसके लिए हम सभी देशवासी उनके ऋणी हैं।

ये कलाकार भी होंगे सम्मानित

अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्राफ को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ स्पेशल ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय संगीत के लिए राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार, संजय छाया को नाटक के लिए बेस्ट ड्रामा अवार्ड दिया जाएगा और मुंबई डब्बावाला को मास्टर दीनानाथ आनंदमयी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

See also  मिस्टर मोदी खुद संसद आइए और सुने हमारी बात...TMC नेता ने जारी किया मांग से जुड़ा वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर