सलमान खान

बॉलीवुड डेस्क। अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार खुद ज्वाइंट सीपी विश्वाश नांगरे पाटिल सलमान खान के पिता सलीम खान से मिलने आए थे।

इसी के साथ दूसरी तरफ सलमान खान को मिले धमकी वाले खत के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की गई है और कई सवाल पूछे गए हैं। दिल्ली पुलिस सूत्र के अनुसार सलमान खान के घर के बाहर मिले धमकी के खत के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस ने सवाल किए हैं। दरअसल इस वक्त लॉरेंस बिश्नोई स्पेशल सेल की कस्टडी में है और उससे पूछताछ जारी है।

जानें क्या है पूरा मामला

रविवार की सुबह सैर के बाद सलीम खान को अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र दिया था। जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी भरे लैटर में लिखा था तेरा मुसेवाला बना देंगे सलमान खान। जिसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया। बांद्रा पुलिस

See also  नहीं रहे मशहूर एक्टर मंगल ढिल्लों, कैंसर ने ले ली जान

अब बांद्रा पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। इसी के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम मीडिया में तेजी से आया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।