पोर्नोग्राफी केस: गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस

मुंबई। अभिनेत्री व मॉडल गहना वशिष्ठ (Gehna Vasisth) बीते लंबे वक्त से पोर्नोग्राफी केस को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब मुंबई की एक सत्र अदालत ने गहना की मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज दूसरी प्राथमिकी के संबंध में दी गई अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही ये मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

फरवरी में गिरफ्तार हुई थीं गहना

बता दें कि फरवरी 2021 में गहना वशिष्ट पहली एफआईआर के बाद गिरफ्तार की गई थीं और करीब 6 महीने तक जेल में रहने के बाद उन्हें बेल मिली थी। गहना को तीन प्रोड्यूसर्स के साथ पोर्न फिल्मों बनाने के आरोप पर गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें राज कुंद्रा के हॉटशॉट ऐप पर रिलीज किया गया। याद दिला दें कि राज कुंद्रा भी 19 जुलाई को गिरफ्तार कर लिए गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

See also  DMF घोटाले में ED की छग-महाराष्ट्र में चार स्थानों पर छापेमारी, 1.11 करोड़ रुपये की चल संपत्ति जब्त

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।