स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू अपने क्षेत्रों में मनाएगी किसान मजदूर संग्राम दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू अपने क्षेत्रों में मनाएगी किसान मजदूर संग्राम दिवस

नई दिल्ली। इस बार अपने तरिके से भाकियू और किसान संगठन स्वतंत्रता दिवस मनाएगे। दरअसल देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर करीब 9 महीने से केंद्र सरकार के खिलाफ तीनों कृषि कानूनों के विरोध और एमएसपी पर कानून लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भाकियू और किसान संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर किसान मजदूर संग्राम दिवस मनाने का फैसला लिया है।

इस दौरान किसान अपने जिले के गांवों और सभी तहसीलों में तिरंगा फहराकर तिरंगा यात्रा निकालकर सरकार को किसान अपनी ताकत दिखाएंगे। भाकियू के मीडिया प्रभारी धमेंद्र मलिक के मताबिक स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय किसान यूनियन के जिला स्तरीय कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी अपने-अपने गांवों और क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर किसान मजदूर संग्राम दिवस मनाते हुए।

राष्ट्रीय घ्वज फहराकर हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा निकालेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सभी किसानों से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए अपने कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन को लगभग 9 महीने पूरे होने वाले हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे किसानों का मनोबल और बढ़ रहा है।

See also  CG News : आजादी की संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन, जलती दीपों से बनाया गया भारत का नक्शा, शहरवासियों ने की तारीफ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.