Shiv Kumar Subramaniam death

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। फिल्म एक्टर और स्क्रीन राइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम (Shiv Kumar Subramaniam Death) का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार की सुबह 11 अप्रैल को अपनी अंतिम सांसे लीं।

एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्रई में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि एक्टर Shiv Kumar Subramaniam का अंतिम संस्कार 11 अप्रैल की सुबह ही 11 बजे मोक्षधाम हिंदू श्मशानभूमि में किया जाएगा। एक्टर Shiv Kumar Subramaniam के यूं अचानक जाने की खबर से हर कोई हैरान है।

दो महीने पहले हुई थी बेटे की मौत

एक्टर Subramaniam के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। ऐसे में बीना सरवर ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बताया है कि दो महीने पहले एक्टर ने अपना बेटा भी खो दिया था। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका भी निधन हो गया। बता दें कि शिव के बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उनके बेटे की भी मौत हो गई थी।

बता दें कि शिव कुमार ने साल 1942 में अ लव स्टोरी, परिंदा, इस रात की सुबह नहीं, चमेली और हजारों ख्वाहिशें ऐसी भी लिखी थीं। बतौर एक्टर उन्होंने फिल्म परिहार, दोहकाल, कमीने, टु-स्टेट्स, हिचकी, तू है मेरा संडे, मीनाक्षी सुंदरेश्वर में काम किया था। Shiv Kumar Subramaniam ने अपनी फिल्म परिंदा के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। तो वहीं उन्हें ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ के लिए भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

फिल्म बॉम्बे बॉएज, स्निप, तीन पत्ती, स्टैनली का डब्बा, हैप्पी जर्नी औऱ नेल पॉलिश में भी एक्टर नजर आए थे। एक्टर ने इस दौरान टीवी की दुनिया में भी काम किया था। उन्होंने शो ‘मुक्ति बंधन’, अनिल कपूर के शो 24 और लाखों में एक शो में काम किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।