भरूच में केमिकल फैक्ट्री

अहमदाबाद। गुजरात के भरूच में एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार देर रात हुए विस्फोट से छह श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना हमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनिट में तड़के करीब तीन बजे हुई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये आर्गेनिक केमिकल फैक्ट्री थी। रिएक्टर में विस्फोट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई थी। रिएक्टर के पास काम करने वाले सभी छह श्रमिकों की मौत हो गई। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आग पर भी काबू पा लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसर घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल एवं पुलिस विभाग मौके पर पहुंच बचाव कार्यो में जुट गए थे। इस मामले में अभी और जानकारी की प्रतीक्षा है।

गौरतलब है कि बीते वर्ष वडोदरा में झगडिया के पास गुजरात इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई थी। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज से आसपास के घरों के शीशे टूट गए थी। इस हादसे में 24 श्रमिक घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए वडोदरा तथा अंकलेश्वर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यूपीएल कंपनी की इस फैक्ट्री में धमाके के बाद आसपास के लोग भारी संख्या में यहां एकत्रित हो गए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।