'ये रिश्ता क्या कहलाता है' शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हिना खान की कमाई जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

एंटरटेनमेंट डेस्क। भारतीय टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान को कौन नहीं जानता। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस ने इस शो से अपने करियर की शुरुआत की और आज अपने दम पर करोड़ों रूपये की कमाई करती है।

बिग बॉस 13 में आईं, इस शो के बाद से हिना की पूरी इमेज बदल गई थी। हिना का स्टाइल और फैशन देखकर फैंस काफी इम्प्रेस हुए। हिना को इसके बाद काफी फेम मिला और आज वह टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

biooverview की रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान की नेट वर्थ 52 करोड़ है। हिना की महीने की सैलरी 35 लाख रुपये है और साल की 5 करोड़ से ज्यादा। हिना सिर्फ टीवी शोज और फिल्मों के जरिए नहीं बल्कि कई ब्रांड प्रमोशन और टीवी विज्ञापनों के जरिए भी कमाती हैं। हिना एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ से ज्यादा लेती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना की नेट वर्थ कुछ सालों में 40 प्रतिशत बढ़ गई है।

See also  UN की रिपोर्ट में खुलासा- दुनियाभर में लापता महिलाओं में से "4.58 करोड़ महिलाएं भारत" की

वर्ली के लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं हिना खान

हिना खान मुंबई के वर्ली एरिया में लग्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ वहां रहती हैं। वह अपने घर को काफी स्टाइलिश बनाकर रखती हैं। इसके अलावा हिना की मुंबई में कई प्रॉपर्टीज भी हैं। हिना खान को लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसमें ऑडी A4 शामिल है। एक्ट्रेस की इस गाड़ी की कीमत 44 लाख है।

इस बार का बर्थडे है कम स्पेशल

वैसे हिना का इस साल का बर्थडे थोड़ा कम स्पेशल है क्योंकि इस बार हिना के पिता उनके साथ नहीं हैं। कुछ महीने पहले ही हिना के पिता का निधन हो गया था। हालांकि एक्ट्रेस अब डैडी की स्ट्रॉन्ग गर्ल बनकर आई हैं। हिना अपनी हर अचीवमेंट को पिता को डेडिकेट करती हैं। पिता के जाने के बाद अब हिना परिवार को संभाल रही हैं।

See also  72nd national film awards 2025 winners list: यामी गौतम, कार्तिक आर्यन और ममूटी ने जीते अवॉर्ड, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 विजेताओं की पूरी लिस्ट

रंग भेद को लेकर किया गया रिजेक्ट

कुछ दिनों पहले हिना ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि करियर के शुरुआत में उन्हें कई बार उनके रंग को लेकर रिजेक्ट कर दिया जाता था। हिना ने कहा था, मुझे एक प्रोजेक्ट मिला था जिसका नाम मैं नहीं बता सकती। उसमें मेरा कश्मीरी लड़की का किरदार था। लेकिन उन्होंने मुझे मना कर दिया क्योंकि मैं उन्हें कश्मीरी नहीं दिख रही थी। मैं खुद कश्मीरी हूं और मैं वह भाषा अच्छी तरह से बोल सकती हूं लेकिन मुझे कास्ट नहीं किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।