इंदिरा गांधी के कार्यकाल में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रह चुकीं ताजदार बाबर का निधन

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मेयर फरहाद सूरी की मां और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्षता ताजदार बाबर का आज 85 वर्ष के उम्र में इंतकाल हो गया है। वह काफी समय से बीमार थी।

बाबर का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन एवं श्रद्धाजंलि के लिए समुदायिक भवन निजामुद्दीन ईस्ट में रखा गया है। इसके बाद ताजदार बाबर को निजामुद्दीन के पंच पिरान कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट कर सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए लिखा है, ”दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती ताजदार बाबर जी के निधन पर हम अपनी श्रद्धांजली अर्पित करते।

कांग्रेस की दिग्गज नेता ताजदार बाबर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान वह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही थीं। वहीं मिंटो रोड विधानसभा क्षेत्र से दो बार और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक भी रही थीं।

कांग्रेस के कार्यकर्ता ताजदार को आयरन लेडी भी कहते थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटी हैं। बेटे फरहाद सूरी 2006 में दिल्ली में निगम के महापौर रह चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।