जबलपुर। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस की इंट्री हो चुकी है। जबलपुर में शुक्रवार शाम 4 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला प्रशासन ने आपात बैठक बुलाई और वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान पर चर्चा हुई।

कलेक्टर ने वायरस से संक्रमित चारों मरीजों को विक्टोरिया अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने के निर्देश दिए। विक्टोरिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चारों मरीजों के थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए आईसीएमआर स्थित एनआईआरटीएच भेजे गए थे। शुक्रवार देर शाम एनआईआरटीएच द्वारा जारी थ्रोट स्वाब की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें चारों को कोरोना वायरस पॉजीटिव बताया गया।

कलेक्टर भरत यादव ने चार मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीजों के स्वजन को भी क्वारंटाइन किया जाएगा। चारों कब दुबई यात्रा से लौटे थे। किस मार्ग से जबलपुर तक पहुंचे थे और संक्रमण की रिपोर्ट मिलने से पूर्व वे कहां-कहां गए, किन लोगों से मेलजोल किया इसका पता लगाया जा रहा है। उन सभी को क्वारंटाइन कर थ्रोट स्वाब के नमूने जांच के लिए लैब भेजे जाएंंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमित मरीज जिन लोगों के संपर्क में रहे वे स्वेच्छा से अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

See also  Ujjain: उज्जैन में 750 करोड़ में बनेगा नया एयरपोर्ट, केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम नायडू ने किया ऐलान

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।