रायपुर/बिलासपुर। कोरोनावायरस से अब तक दुनिया में 10,408 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 253,960 लोग अभी भी प्रभावित हैं। बात भारत की करें तो यहां अब तक कोरोना वायरस प्रभावित 223 लोग पाए गए हैं, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी और 195 लोगों का उपचार अभी भी जारी है। हालात को देखते ​बिलासपुर रेल मंडल ने करीब आधा दर्जन ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए रद्द करने का फैसला लिया है।

ये ट्रेनें रद्द

पूरी-सांईनगर शिडीं-पूरी एक्सप्रेस
विशाखापटनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनल-विशाखापटनम एक्सप्रेस
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पूरी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस
बिलासपुर-नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस
सिकंदराबाद-दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

10 के बजाए 50 रुपए में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट

कोरोनावायरस के चलते रेलवे ने कई स्टेशनों में प्लेटफार्म टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे ने रायपुर और दुर्ग स्टेशनों में 10 रुपए में मिलने वाले प्लेटफार्म टिकट की कीमत 50 रुपए कर दिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  जनता के मन में काग्रेस सरकार को लेकर नाराज़गी : रमन सिंह

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।