जनता कांग्रेस

विशेष संवादाता, रायपुर

कांग्रेस द्वारा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी को प्रत्याशी घोषित करते ही, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी।

जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। स्वर्गीय मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री भाभी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नही उठता था। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए कार्य करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।