सीएम भूपेश का तंज, क्या यूपी जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है बीजेपी !
सीएम भूपेश का तंज, क्या यूपी जैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहती है बीजेपी !

विशेष संवादाता, रायपुर

भाजपा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के आरोप लगाए। इसका जवाब शुक्रवार को भूपेश बघेल ने दिया। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले भूपेश बघेल ने रायपुर के हेलीपैड पर मीडिया से बात की। उन्होंने भाजपा को घेरा। सीएम ने धमतरी बैठक पर भी तंज कस्ते हुए बीजेपी में अपने नेताओं पर ही विश्वास की कमी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में जितनी भी बड़ी घटनाएं हुईं, पुलिस को सफलता मिली है। चाहे कोई भी हो बख्शा नहीं गया। अब और कैसा लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं भाजपा वाले, यूपी के जैसा। जहां मंत्री का बेटा मार दे और कोई कार्रवाई भी न हो, क्या उसी प्रकार का लॉ एंड ऑर्डर चाहते हैं। भाजपा शासित प्रदेशों में तो आम जनता के लिए अगल और भजापा नेताओं के लिए कानून अलग है। ये यहां नहीं होगा, कानून का राज चलेगा। CM का ये बयान सामने आते ही, भाजपा की तरफ से पूर्व मंत्री राजेश मूणत सामने आए। उन्होने कहा – मुख्यमंत्री का अपना नजरिया है।

See also  भूपेश सरकार को महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक के पहाड़ों में हीरे और सोने की खान मिलने की उम्मीद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।