सीएम केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दिया बड़ा झटका, राष्ट्रपति चुनाव की बैठक में शामिल नहीं होगी आम आदमी पार्टी

टीआरपी डेस्क। राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसे देखते हुए बैठकों का दौर शुरू हो चुका  है। गैर कांग्रेसी उम्मीदवार प्रत्याशी चयन को लेकर आज ममता बनर्जी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें कांग्रेस के भी शामिल होने की संभावना है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने बैठक से किनारा कर लिया है। जिससे ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगा  है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक ना तो सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आर ना ही विपक्ष ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।  

यह भी पढ़ें
5G स्पैक्ट्रम नीलामी को कैबिनेट की मंजूरी, 4G से 10 गुना तेज हो इंटरनेट, इस तारीख मिलेगी सुविधा

सूत्रों के हवाले से बताया है कि आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी।

See also  देश के कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

आज होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक से बीजू जनता दल और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखऱ राव की तेलंगाना राष्ट्र समिति किनारा कर सकती है। चुनाव आयोग की तरफ से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे।

शरद पवार ने किया उम्मीदवार बनने से इनकार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने उन्हें मनाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। अब बुधवार को होने वाली बैठक में नए नामों पर चर्चा होने की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।