रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना में एक युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी है। युवक की पहचान शिव नगर निवासी सागर दीप के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना वीआईपी स्टेट से लगे मैदान की है। बुधवार सुबह कुछ लोगों ने मैदान में खून से लथपथ एक शव देखा, जिसकी सूचना खम्हारडीह थाने में दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल सहित पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। मृतक की पहचान के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या उसके जान पहचान वालों में ही की है। आरोपियों ने मृतक के सिर को पत्थर से बुरी तरह से कुचल दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।