Congress High Command Meeting - खडग़े ने 23 को सीएम, पीसीसी अध्यक्ष, प्रभारी की बैठक बुलाई
Congress High Command Meeting - खडग़े ने 23 को सीएम, पीसीसी अध्यक्ष, प्रभारी की बैठक बुलाई

विशेष संवादाता, रायपुर

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अपने महासचिवों,राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं (तीनों मुख्यमंत्रियों) की 23 दिसंबर को बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडा म संगठन और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान फोकस में रहेगा।

बैठक दोपहर ढाई बजे से अकबर रोड मुख्यालय में होगी। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद तीनों मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक होगी। वहीं नयी प्रभारी शैलजा की नियुक्ति के बाद सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी उनके साथ पहली बार मुलाकात और बैठक करेंगे। इस बैठक को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि कुमारी शैलजा 19 की रायपुर बैठक में शामिल नहीं होंगी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।