Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा
Law & Order Issue Raised During Zero Hour - बीजेपी नेताओं को टारगेट करने का चंदेल ने उठाया मुद्दा

विशेष संवादाता, रायपुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने वीडियो जारी कर बिलासपुर में कांग्रेस नेता व जिला महासचिव संजू त्रिपाठी की हत्या की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस राज को गुंडाराज कहा है। बीजेपी नेताओं का कहना है कांग्रेस गौरव दिवस मना रही है और उसके नेताओं की हत्या हो रही है। यह कैसा गौरव है? यह कांग्रेस का राज है या गुंडाराज है?

चंदेल और कौशिक ने संयुक्त बयां दिया है। कहा है कि कांग्रेस नेता पर फिल्मी अंदाज में गोलियों की बौछार कर सरेआम हत्या कांग्रेस के जंगल राज का प्रमाण है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में अपराधी बेखौफ होकर जघन्य अपराध कर रहे हैं। राह चलते गोलीबारी कर लोगों को उड़ाया जा रहा है, उससे स्पष्ट है कि यहां सरकार जैसी कोई संस्था रह ही नहीं गई है। सरकार के नाम पर एक ऐसा ढांचा खड़ा है, जिसमें चेतना, शक्ति और संवेदना नहीं है।

See also  CG Assembly Budget Session: सदन में गूंजा आरीडोंगरी में गोदावरी इस्पात कंपनी लिमिटेड को पूर्व में आयरन ओर खनन के लिए जमीन देने का मामला, साय ने दिया ये जवाब

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।