Diamond Jubilee of Science College - राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी, 12 से 14 जनवरी को समारोह
Diamond Jubilee of Science College - राष्ट्रपति मुर्मू आएंगी, 12 से 14 जनवरी को समारोह

विशेष संवादाता, रायपुर

छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने शिक्षा संस्थानों में से एक रायपुर का नागार्जुन पोस्टग्रेजुएट कॉलेज ऑफ साइंस (साइंस कॉलेज) अगले साल अपनी स्थापना के 75 साल पूरे कर रहा है। कॉलेज में 12, 13 और 14 जनवरी 2023 को हीरक जयंती समारोह आयोजित हो रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शामिल हो सकती हैं।

इस आयोजन में कॉलेज के 10 हजार पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित करने की योजना है। इस दौरान अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले साइंस कॉलेज के 10 पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना है। कॉलेज के प्रो. गिरीशकांत पांडेय ने बताया, कॉलेज प्रबंधन राष्ट्रपति भवन से प्राथमिक बातचीत कर चुका है। अगले कुछ दिनों में पूर्व विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति को विधिवत तौर पर निमंत्रित करने राष्ट्रपति भवन जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।