ED Case, Ex-CM's Advice To CM - बघेल को रमन की सीख, धैर्य रखिए सच सामने आएगा
ED Case, Ex-CM's Advice To CM - बघेल को रमन की सीख, धैर्य रखिए सच सामने आएगा

टीआरपी डेस्क

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने ट्वीट में सीएम बघेल पर पलटवार किया है। रमन सिंह ने लिखा है कि दाऊ भूपेश बघेल जी, आप जिसे प्रताड़ना कह रहे हैं, उस जेल यात्रा की वजह तो बताइए। जब आप एक निर्दोष मंत्री की झूठी अश्लील सीडी लहरा-लहरा कर चरित्र हनन के प्रयास करेंगे तो कार्यवाही ही होगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सिंह ने सीएम बघेल के ईडी जैसी जांच एजेंसियों पर प्रश्न उठाने से बेहतर है, धैर्य रखिए सच सामने आयेगा। पार्टी के विधायक सौरभ सिंह ने अपने बयान में कहा कि कहा कि एजेंसियां भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई कर रही है तो सीएम साहब आप को तकलीफ़ क्यों होनी चाहिए।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।