Big Accident In Chandrapur- रेलवे स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज ढहा, 8 की हालत गंभीर
Big Accident In Chandrapur- रेलवे स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज ढहा, 8 की हालत गंभीर

टीआरपी डेस्क

चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान कई यात्री ब्रिज से नीचे गिर गए। जानकारी के मुताबिक ब्रिज की ऊंचाई करीब 60 फिट थी. 60 फीट ऊंचाई से लोग नीचे पटरी पर गिरे है।

बता दें कि इस हादसे में करीब 20 यात्री बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनमें से 8 की हालत नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब है कि काजीपेट पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए कई यात्री 1 नंबर प्लेटफार्म से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे।

तभी अचानक इस पुल का एक हिस्सा ढह गया। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। पुल गिरने की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह घटना करीब 5 बजे की है। जब अचानक से पुल बीच से ही नीचे आ गिरा।

रेलवे ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है. इस दौरान करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उनमें से 13 लोगों की जानकारी सामने आई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।